फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन से तय वार्ता नहीं होने पर किसान सभा ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन से बातचीत नहीं होने पर किसान सभा ने जताया रोष
विज्ञापन

लोहारू। अखिल भारतीय किसान सभा लोहारू, बहल के पदाधिकारियों और प्रशासन के बीच किसानों की मांगों को लेकर शुक्रवार को होने वाली प्रस्तावित वार्ता नहीं होने से सभा के सदस्यों ने रोष जताया है।
शुक्रवार को एसडीएम अपने कार्यालय में नहीं होने पर किसान सभा के प्रतिनिधियों को बिना कोई बातचीत किए वापस लौटना पड़ा। अब किसान सभा के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए 29 दिसंबर का समय दिया गया है। वहीं किसान सभा से जुड़े किसान नेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि समय देकर भी प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी है। यदि 29 दिसंबर को भी प्रशासन ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकाला तो फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान रामसिंह शेखावत ने बताया कि 4 दिसंबर को एसडीएम ने किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल को 8 दिसंबर को क्षेत्र के लोहारू, ढिग़ावा तथा बहल बिजली विभाग के एसडीओ के साथ मीटिंग के लिए अपने कार्यालय में बुलाया था। उन्होंने बताया कि किसान सभा के लोग तय समय पर एसडीएम कार्यालय में पहुंच गए। लेकिन कार्यालय में पता चला कि ना तो बिजली विभाग के किसी एसडीओ को बुलाया गया है और ना ही एसडीएम साहब कार्यालय में है। अब उन्हें बातचीत के लिए 29 दिसंबर का समय दिया गया है। किसान सभा के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को एक बार फिर अपनी मांगों का ज्ञापन पत्र एसडीएम कार्यालय में दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि 29 दिसंबर को प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं निकाला गया तो फिर आंदोलन का एलान किया जाएगा। इस मौके पर शेरसिंह यादव, अमर सिंह फरटीया, गगंाराम यादव, छत्तरसिंह, रविंद्र कस्वां, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें