फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की गायन प्रतियोगिता नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की गायन प्रतियोगिता नौ को
विज्ञापन

भिवानी।
महिलाओं में गायन की प्रतिभा को निखारने व तराशने के लिए स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नौ सितंबर को महिला गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहले 18 अगस्त को पंचायत भवन में ऑडिशन होगा, जिसमें नौ वर्ष की बच्ची से लेकर 65 वर्ष से उपर महिलाएं भी भाग ले सकेंगी। ऑडिशन सुबह दस बजे से शुरू होगा। ये जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने डीआरडीए हॉल में स्कूल प्राचार्यों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑडिशन के आधार पर लगभग 70 महिलाएं प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी।। प्रतिभागी महिलाएं वर्ष 1930 से अब तक की फिल्मों के केवल महिलाओं द्वारा गाए गए चुनिंदा गीत प्रस्तुत कर सकेंगी। सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों की महिलाएं, घरेलू एवं कामकाजी महिलाएं इस ऑडिशन में भाग ले सकती हैं और ऑडिशन नि:शुल्क है। प्रतियोगिता के लिए नौ से 12, 13 से 18, 19 से 35, 36 से 50, 51 से 65 और 65 से ऊपर वर्ष तक ग्रुप बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं इंवेंट कॉर्डिनेटर गुरलीन कौर के फोन नंबर 9780282303 पर संपर्क कर सकती हैं। पंजीकरण ऑडिशन के दिन भी करवाया जा सकेगा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी दीपिका बजाज, कार्यक्रम संयोजक नीलम खोखा, गुरलीन कौर, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, मीना जागंड़ा के अलावा विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें