फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक व अर्ध सैनिकों का वेतन टैक्स फ्री करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम।
शहीदों की प्रतिमाओं का खर्च केंद्र सरकार या प्रदेश सरकार स्वयं उठाए और सैनिकों-अर्द्धसैनिक बलों को मिलने वाला वेतन को टैक्स फ्री किया जाए। यह मांग जयहिंद मंच के राष्ट्रीय महासचिव नवीन जयहिंद ने गांव छपार और गारणपुरा में लोगों को संबोधित करते हुए की। नवीन ने आजम खान पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने कहा कि तोशाम में सैनिकों के लिए स्थाई कैंटीन होनी चाहिए। सैनिकों के बच्चों के लिए सैनिक स्कूल की सुविधा होनी चाहिए। जयहिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि सरकार को किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे हर व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त हो रहा है। आज हम सब को पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर हलका अध्यक्ष सुरेंद्र कालीरामन, मीडिया प्रभारी सुखबीर संडवा, महिला प्रदेश अध्यक्ष राज कौशिक, जिला अध्यक्ष ललिता शर्मा, उवर्शी वालिया, सुरेंद, शर्मा, बबिता, बजरंग कौशिक, विवेक कुमार, प्रशोतम, गोड़, राजकुमार, राजकुमार महला, रामधन, डाडम सरपंच रामफल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें