फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत बनाने को लेकर जागरूकता रैली सात को मिताथल में

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मत बनवाने को लेकर सात जुलाई को गांव मिताथल में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। निर्वाचन तहसीलदार जयबीर सिवाच ने बताया कि एक जुलाई से नए मत बनाने का अभियान चलाया हुआ है। यह 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान के दौरान नौ और 23 जुलाई विशेष दिन निर्धारित किए है। इन दिनों में बीएलो अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। मत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 18 से 21 आयु के युवा वर्ग के मत बनाने पर जोर रहेगा। वोट बनवाने को लेकर ही जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है, जो मिताथल के राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निकाली जाएगी। जागरूकता रैली सुबह दस बजे निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें