फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से आठ ने गंवाई जान, 52 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल के फ्लू कॉर्नर पर कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 563 पहुंच गया है। वहीं कोरोना संक्रमण के 52 मामले सामने आए और 147 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 1086 सक्रिय केस हैं। जिनमें से 250 शहरी और 816 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने सोमवार को 1100 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से इनकी हुई मौत
जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों में गांव बलियाली से 68 वर्षीय महिला, बिरला कॉलोनी से 47 वर्षीय महिला, बड़वा से 74 वर्षीय व्यक्ति, सिवानी से 31 वर्षीय व्यक्ति, भारत नगर से 54 वर्षीय व्यक्ति, तिगड़ाना से 52 वर्षीय व्यक्ति, लेघां हेतवान से 50 वर्षीय व्यक्ति और रिवासा से 44 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। जिनका अंतिम संस्कार कोरोना सुरक्षा नियमों के अनुसार किया गया।
वर्जन::
जल्द ही जिला कोरोना से मुक्त हो जाएगा। इसके लिए आमजन का विशेष सहयोग जरूरी है। अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। रोजाना योगासन और व्यायाम करें। साथ ही मास्क और सामुदायिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें