फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board: दसवीं के हिंदी और डीएलएड की परीक्षा में नकल के 79 केस दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बोर्ड अध्यक्ष ने प्रदेशभर के प्रमुख केंद्र अधीक्षकों को नकल रोकने के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
cheating
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को हुई दसवीं के हिंदी और डीएलएड की परीक्षा में नकल के 79 मामले दर्ज किए गए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते द्वारा सोनीपत जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां नकल के 14 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि उड़नदस्तों द्वारा नकल के 65 मामले दर्ज किए गए। शनिवार को 1414 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं के 3,04,608 एवं डीएलएड की परीक्षा में 412 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। बोर्ड अध्यक्ष ने प्रदेशभर के प्रमुख केंद्र अधीक्षकों को नकल रोकने के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें