फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एशियन गेम्स के लिए 77 एथलीट तैयार, जापान में पदकों पर होगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एशियन गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में 77 खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे हैं। दल में 34 पुरुष और 43 महिला एथलीट शामिल हैं जो 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान के आइची-नगोया में चुनौती पेश करेंगे। भारतीय खिलाड़ी हांगझोऊ एशियन गेम्स में जीते 29 पदकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद, मीडिया प्रभारी खेल और राजकुमार मिटान, सदस्य ग्रीवेंस कमेटी, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रमंडल खेल के विजेता एवं प्रतिभागी सीमा कालीरमण, यशवीर सिंह, अविनाश साबले, पारुल चौधरी, ज्योति याराजी और शैली सिंह जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी दल में शामिल हैं। पुरुष वर्ग में 18 खिलाड़ी ट्रैक और 16 फील्ड इवेंट में उतरेंगे। महिला वर्ग में 15 खिलाड़ी ट्रैक, 15 फील्ड तथा 13 रिले और कंबाइंड इवेंट में भाग लेंगी।

पुरुष वर्ग : ट्रैक इवेंट में शामिल खिलाड़ी
गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर/मिक्स्ड, अनिमेष कुजूर 100/200 मीटर/मिक्स्ड, विशाल टीके, राजेश रमेश, मनु टीएस, धर्मवीर चौधरी, मोहम्मद अशफाक और जय कुमार 4x400 मीटर में भाग लेंगे। मोहम्मद अफसल और कृष्ण कुमार 800 मीटर, यूनुस शाह 1500 मीटर तथा गुलवीर सिंह 1500/5000/10000 मीटर में उतरेंगे। अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपल, सावन बरवाल और कार्तिक करकेरा मैराथन, प्रणव गुरव 4x100 मिक्स्ड, यशस पी और संतोष तमिलरासन 400 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग : फील्ड इवेंट में ये लेंगे भाग
श्रीशंकर एम और शाहनवाज खान लंबी कूद, प्रवीण चित्रावेल और कार्तिक उन्नीकृष्णन त्रिकूद, देव मीना और कुलदीप कुमार पोल वॉल्ट तथा सर्वेश कुशारे और आदर्श राम ऊंची कूद में उतरेंगे। करणवीर सिंह और तजिंदरपाल सिंह तूर गोला फेंक, यशवीर सिंह और रोहित यादव भाला फेंक तथा दमनीत सिंह और प्रवीण कुमार हैमर थ्रो में भाग लेंगे। तेजस्विन शंकर और थौफीक एन डेकाथलॉन में खेलेंगे।

महिला दल में ये हैं शामिल
हरीता भद्रा 200/मिक्स्ड, उन्नति बोलंदा 200/मिक्स्ड, प्राची और किरण पहल 400 मीटर, गौतमी जयरामन 800 मीटर, पूजा 800/1500 मीटर, पारुल चौधरी 1500/3000/5000 मीटर, सीमा 5000/10000 मीटर और अंकिता 3000 मीटर स्टीपल में भाग लेंगी। ज्योति याराजी और नंदिनी के 100 मीटर बाधा तथा विथ्या रामराज और अनु राघवन 400 मीटर बाधा दौड़ में उतरेंगी।
एंसी सोजन और शैली सिंह लंबी कूद, आशा इलांगो और निहारिका वशिष्ठ त्रिकूद, सिंधुश्री और बरानिका एलंगोवन पोल वॉल्ट तथा पूजा और सुप्रियाबी ऊंची कूद में भाग लेंगी। मनप्रीत कौर और कृष्णा जयशंकर गोला फेंक, अन्नू रानी भाला फेंक, सीमा और सान्या यादव चक्का फेंक तथा अनुष्का यादव और तान्या चौधरी हैमर थ्रो में उतरेंगी। मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी रेसवॉक में भाग लेंगी। पूजा और अनामिका के ए हेप्टाथलॉन में खेलेंगी।
विज्ञापन

रिले रेस में सुदेष्णा, स्नेहा, निथ्या, तमन्ना, श्राबनी, अबिनया, नीरू पाठक, रशदीप कौर, अंसा बाबू, पूवम्मा आर और सलोनी नगर भाग लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें