अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। तीन साल पूर्व अपने पति, बच्चे और मायके वालों को छोड़ एक व्यक्ति के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने अब उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। महिला ने आरोपी व्यक्ति के अलावा उसके भाई और अपने पूर्व पति पर भी आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं सूचना पर पहुंचे महिला के परिजनों ने थाने में महिला को समझाया और वापस घर चलने की बात कही मगर महिला नहीं मानी।
मूलरूप से हिसार वासी 38 वर्षीय महिला फिलहाल शहर की एक कॉलोनी में जींद जिले के एक व्यक्ति के साथ पिछले करीब तीन साल से लीव इन में रह रही है। अब महिला ने महिला थाने में पहुंचकर शिकायत की कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि एक साल तक दुष्कर्म किया गया। आरोप जींद वासी मोनू है। महिला ने आरोपी के भाई व अपने पूर्व पति पर भी आरोप लगाए।
महिला जब थाने पहुंची तो सूचना पर हिसार से उसके मायके से मां, भाई, उसकी ससुराल से उसका पति, सास, बेटा व अन्य परिजना थाने पहुंचे। सभी ने महिला से बातचीत की और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसे समझाते हुए वापस अपने घर चलने की बात कही मगर महिला नहीं मानी। सूचना पर पहुंचे डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने भी मामले की जांच की। बाद में महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।
महिला लीव इन रिलेशनशिप में एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। अब उसने दुष्कर्म के आरोप लगाए है। जिस पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वीरेंद्र सिंह, डीएसपी