भिवानी। गांव रेवाड़ी खेड़ा से चांग रोड पर मोपेड सवार युवक से तीन बदमाशों ने मारपीट कर 40 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांग निवासी लीला कृष्ण ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से गांव रेवाड़ी खेड़ा गया हुआ था। रात करीब नौ बजे वह रेवाड़ी खेड़ा से चांग आ रहा था। ढाणी के पास तीन युवक खड़े थे। उन्होंने उसे मोपेड को गिरा दिया और मारपीट कर 40,609 रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।