फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों पर बढ़े अत्याचार में युवा इनेलो व इनसो ने जताया रोष, सरकार का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों पर बढ़े अत्याचार पर जताया रोष, सरकार का पुतला जलाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
देश में बेटियों पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर युवा इनेलो जिला अध्यक्ष मनोज यादव व इनसो जिला चेयरमैन मनदीप सुई की अध्यक्षता में बासिया भवन से लेकर हांसी गेट तक रोष प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज देश व प्रदेश में बेटियों के साथ रेप की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं जो हमारे लिए बड़ी ही शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि इस माहौल में महिलाओं का अकेले घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। हर राज्य में लड़कियों के साथ अत्याचार हो रहे हैं। पूर्व शहरी प्रधान शंकर आहुजा व युवा शहरी प्रधान आशु बाल्मीकि ने बताया कि सरकार को इस बारे में बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए अन्यथा प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए। इस अवसर पर सुनील मनसरबास, मनोज खानक, योगेश तालु, ओमी राजपुत, रोहित सुई, कुलदीप दिनोद, सुनील बिडोला, सीना पायल, सुखबीर संडवा, संदीप थिलौड़, स्वासदीप जांगड़ा, राहुल काकड़ोली, विशाल सांगवान, अंकित तालु, दीपक चौहान, विनित चौधरी, अंकुर शर्मा, आशु परमार, मोहित खरकियां, राजा सोनी व सचिन शेषमां समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें