निकिता मिस फेयरवेल और आरती बनी मिस पर्सनेलिटी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय के कॉमर्स विभाग की जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर छात्राओं को विदाई दी। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज प्राचार्या मंजू गौतम ने छात्राओं को कड़ी मेहनत करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता को मिस फेयरवेल और आरती श्योराण को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन मिस जूनियर और गीता मिस चार्मिंग चुनी गई। बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा महिमा को मिस इंटरटेनिंग और बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा ईशा को मिस बहुमुखी प्रतिभा संपन्न चुना गया। समारोह में डा. रेखा शर्मा, डा. रूचि शर्मा और ज्योति बेनिवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डा. रेखा शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में डा. त्रिलोकचंद ने सभी छात्राओं को बधाई दी और छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डा. सुमन बामल, सुमन, सीमा, आशा कथूरिया, प्रीति, गौरव, सुनील ने भी छात्राओं को बधाई दी।