फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में हटाए पीले पंजे से अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गांवों में हटाए अवैध कब्जे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
सीएम विंडो की शिकायत व न्यायालय के आदेशानुसार गांव डाडम, बिडौला व बादलवला में अवैध कब्जे हटाए गए। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व भारी पुलिस बल तैनात रहा। कब्जा हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष ने बताया कि गांव डाडम, बिडौला व बादलवाला में कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया था, जिसको लेकर परेशानी बनी हुई थी। अवैध कब्जों को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत आई हुई थी। वहीं बिडौला का मामला न्यायालय में चल रहा था। रविवार को सायं सीएम विंडो की शिकायतों व न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए कार्रवाई की। शर्मा ने बताया कि गांव डाडम में उदयवीर ने कब्जा किया हुआ था, बिडौला में रोशन ने अवैध रूप से शौचालय बनाया हुआ था। गांव बादलवाला में रामदेवी ने गली में मकान बनाया हुआ था, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की। इस मौके पर थाना प्रभारी संदीप सहित भारी पुलिस बल था। इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जे हटाए गए हैं। अवैध कब्जे की सीएम विंडो पर शिकायत आई हुई थी वहीं एक मामला न्यायालय का था। जो आज शांतिपूर्ण तरीके से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें