जाट आंदोलन के मुकदमे वापस लिये तो जनता नहीं करेंगी सरकार को माफ : सैनी
भिवानी। बावड़ी गेट पर मंगलवार को लोकतंत्र सुरक्षा मंच की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रवक्ता सुरेश सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार जाटों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खारिज करने का फैसला सरासर गलत है। 2016 में आरक्षण के नाम पर जिन लोगों के दुकानों व मकानों में आग लगाई उनके परिवार मनोहर लाल खट्टर सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि राजकुमार सैनी के नेतृत्व में 2019 के चुनाव में आदर्श समाज की सरकार बनेगी और प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार सुरक्षा देगी। सरकार यदि जाटों के मुकदमे वापस लेती है तो उन ही धाराओं के तहत पूरे हरियाणा आम आदमी के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज है वह भी खारिज होने चाहिए। इस अवसर पर नवीन, मुकेश सुमित, संदीप, ओमप्रकाश, प्रवीण, विष्णु,अरविंद कुलदीप, बिजेंदर, रवि एवं अन्य समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे