इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट: बौंदकलां ने कंवाली को एक अंक से हराया
भिवानी। तीन दिवसीय इंटर कॉलेज ब्वॉयज कबड्डी टूर्नामेंट के पहले दिन कांटे के मुकाबले में बौंदकलां (चरखी दादरी) ने कंवाली (रेवाड़ी) कॉलेज को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। बौंद कॉलेज ने यह मैच 45-44 से जीता।
मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय के खेल ग्राउंड में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर राजकुमार मित्तल ने किया। प्रतियोगिता में राज्यभर के विभिन्न महाविद्यालयों की 40 टीमें ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रोफेसर मित्तल ने कहा कि खेल में खेल भावना सर्वोपरि है। महाविद्यालय प्राचार्य डा. सतवीर सिंह ने मुख्य अतिथि वाइस चांसलर डा. मित्तल, विशिष्ट अतिथि डा. शमशेर सिंह अहलावत व महाबीर गुड्डू का स्वागत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक उच्चतर शिक्षा विभाग डा. बलबीर दहिया और सीनियर कबड्डी कोच कंवल सिंह, मदन सिंह ने स्कोरर, सत्यवान व कृष्ण कुमार ने रेफरी व विद्यानंद ने मैच रैफरी की भूमिका निभाई।
आयोजन कमेटी के सचिव डा. मितेश शर्मा व डा. वजीर सिंह गोयत के साथ प्रोफेसर विरेंद्र सिंह के अलावा यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर सुरेश मलिक, रिटायर्ड डीपीई जागेराम, सुल्तान सिंह चहल, उपप्राचार्य डा. दिनेश गाबा, डा. सुरेश धायल, डा. कर्ण सिंह, सुधीर शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, अंजू लोहान, पारिसा, सुशील, सुनीता सांगवान, परमवीर सिंह, भीम सिंह, कृष्ण कुमार, देवेन्द्र दलाल, जगबीर श्योराण, विनोद प्रधान, महेन्द्र शर्मा, पवन मितल, रणधीर सामोता, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
--
ये रहे पहले दिन के नतीजे
- बौंद कलां ने राजकीय महाविद्यालय कंवाली की टीम 45-44 से मात दी।
- नेकीराम शर्मा कालेज रोहतक ने छछरौली (यमुनानगर) को 30-22 से के अंतर से हराया।
- राजकीय महाविद्यालय बापौली (पानीपत) ने द्रोणाचार्य कॉलेज गुरुग्राम को 27-16 से शिकस्त दी।
- आईवी कॉलेज पानीपत ने राजकीय महाविद्यालय लोहाक (भिवानी) को 33-20 के अंतर से मात दी।
- राजकीय महाविद्यालय में सफीदों (जींद) ने राजकीय महाविद्यालय अंबाला को 35-20 अंतर से हराया।