फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

लोहारू। एसडीएम उत्तम सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह चौ. देवीलाल स्टेडियम में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस समारोह की को भव्य रूप से मनाने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर रुचि लेकर कार्य करें। एसडीएम सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक की ।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह में शामिल होने वाली परेड-मार्च पास्ट की टुकडिय़ों की तैयारियां सही होनी चाहिए। समारोह में देश भक्ति से ओत-प्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती होनी चाहिए। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 24 जनवरी को सभी कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह पर हरियाणा सरकार की जनकल्याणाकारी एवं विकासपरक नीतियों को दर्शाने वाली झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। राष्ट्रीय पर्व पर सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वतंत्रता सैनानियों, शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी कुलदीप सिंह, तहसीलदार कनब लाकड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल आर्य, संजय फौगाट, प्रो.कालूराम यादव, डा रामलाल मूंड, शक्तिपाल, पवन कुमार, अनिल कुमार सहित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें