फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मनोज व सतीश का नागरिक अभिनन्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का नागरिक अभिनन्दन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू
क्षेत्र के कुड़ल गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शक्ति पाल आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक मनोज और सतीश और पूर्व में रहे स्टेट अवार्डी श्यामसुन्दर सांगवान और राजेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि अवार्ड से उन्हीं को नवाजा जाता है जिन्होंने जिम्मेदारियों से अधिक शिक्षा के प्रचार प्रसार और समाज में सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य दलबीर सिंह ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा स्टेट अवार्डी मनोज दलाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को कार्यकारी ढ़िगावा कन्या स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जयवीर मान, प्राचार्य सतीश श्योराण, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक हरनारायण शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रामकिशन शर्मा ने भी बधाई दी। इस मौके पर पूर्व सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, प्राचार्य हीरालाल, जयवीर, श्यामसुंदर, दलबीर सिंह, रामकिशन, पंच हरनारायण, महेंद्र मान, राजबीर, विजय, रविन्द्र, राजीव, पवन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें