फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ 70 हजार की नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू क्षेत्र के गांव बरालू में बंद मकान से चोर दिन दहाड़े 70 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों ले गए। चोरी की घटना का पता परिजनों को घर आने पर चला। जिसकी शिकायत लोहारू पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में गांव बरालू निवासी विनित कुमार ने बताया बुधवार दोपहर को वह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी और बच्चे भी दोपहर को खेत में काम करने के लिए चले गए थे। इसी दौरान उनके मकान में दीवार फांदकर घुस गए। चोरों ने दोपहर एक से दो बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया और एक घंटे के अंदर पूरा घर खंगाल डाला। शिकायत के अनुसार चोर मकान से 70 हजार रुपये की नकदी सहित करीब नौ तोले सोने व करीब 15 तोले चांदी के आभूषण ले गए। वारदात की जानकारी खेत से उसकी पत्नी के वापस घर लौटने पर चली। जिसके बाद वह घर पहुंचा और फिर मामले की शिकायत लोहारू पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें