फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तेज आंधी से 70 पोल और 50 पेड़ गिरे, 30 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित

Sat, 11 May 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू में दोपहर बाद हुई बरसात से तरबतर हुई शहर की सड़क।
विज्ञापन
भिवानी, लोहारू। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक बिगड़े मौसम के बाद तेज धूल भरी आंधी में ग्रामीण इलाकों में 50 से अधिक बिजली पोल टूट गए। वहीं दो जगह बिजली ट्रांसफार्मर भी जमींदोज हो गए। इस वजह से 30 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं जिलेभर में 50 से अधिक जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। कई मुख्य रास्तों पर भी पेड़ टूटने से यातायात अवरुद्ध हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने टूटे हुए पेड़ों को रास्तों से हटवाया। जबकि बिजली निगम की टीमें भी प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति को बहाल करने में देर रात तक जुटी रहीं।
विज्ञापन

पिछले लगातार तीन दिन से चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ रहे दिन के तापमान ने आम आदमी को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया था। वहीं शुक्रवार को दोपहर बार अचानक मौसम में हुए परिवर्तन और तेज हवाओं के साथ हुई बरसात हुई। शहर में भी करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में तो रातभर बिजली गुल रही। आंधी से बिजली निगम को भी तार टूटने व पेड़ गिरने की घटना से लाखों की चपत लगी।

बता दें कि पिछले करीब एक सप्ताह से दिन के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी और दोपहर के समय बाजार सुनसान दिखाई देने लगे थे। तापमान भी लगातार 41.3 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्मी के कारण में लगातार कूलर और एसी की मांग भी बढ़ने के साथ साथ ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ने लगी थी।
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि इस बार जेष्ठ माह के शुरू होने से पहले ही बैशाख माह में ही गर्मी में तेवर कड़े कर लिए हैं। ऐसे में इस बार ज्येष्ठ माह में सूर्य की तपिश लोगों को अधिक सता सकती है। शुक्रवार को भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन दोपहर बाद करीब तीन बजे मौसम में यकायक परिवर्तन हुआ और आसमान में घने काले बादल छाने लगे और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। लोहारू क्षेत्र में मौसम में परिवर्तन के साथ आसमान से बिजली कड़कने लगी और हल्की फुहारों का दौर शुरू हो गया। घने काले बादलोंं से दिन में भी अंधेरा सा छा गया था और शहर की सड़कें बरसाती पानी से तरबतर हो गईं। शाम छह बजे तक रुक रुककर हुई हल्की बरसात ने मौसम को खुशगवार बना दिया और वातावरण में ठंडक घोल दी। मौसम में परिवर्तन के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।
तेज आंधी से सिंघानी और चहड़कलां फीडर ठप, 24 बिजली पोल टूटे
ढिगावा मंडी। 75 किलोमीटर रफ्तार की धूल भरी तेज हवाओं के चलते ढिगावा मंडी क्षेत्र के सिंघानी और चहड़ कलां फीडर ठप हो गए। इन दोनों ही फीडरों पर वीरवार देर शाम तक करीब 24 बिजली पोल टूटने की सूचनाएं मिलीं। वहीं 33 केवी सब स्टेशन के ये दोनों फीडर बंद हो गए। निगम अधिकारी भी मौसम साफ होने के बाद ही इन पर बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने का काम शुरू कर पाएंगे। मौसम बिगड़ने से ढिगावा मंडी में कई गांव अंधेरे से घिर गए और रात भर बिजली नहीं आने की भी सूचनाएं निगम कर्मचारियों ने लोगों को दी। तेज आंधी तूफान के बाद बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें