फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद के 62.5 फीसदी कर्मचारियों की लगी चुनावी ड्यूटी

Fri, 26 Apr 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
खाली पड़ा नगर परिषद कार्यालय।
विज्ञापन
भिवानी। भले ही चुनावी माहौल में अभी रंगत नहीं आई है, लेकिन अभी से चुनावी ड्यूटी में कर्मचारी ऐसे मशगूल हुए हैं कि अब सरकारी कार्यालयों में लोगों के जरूरी कामकाज भी अटकने लगे हैं। भिवानी नगर परिषद के 62.5 फीसदी कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर गए हैं जबकि 37.5 फीसदी कर्मचारियों के भरोसे ही नगर परिषद कार्यालय के कामकाज लटक गए हैं। नगर परिषद की तकनीकी शाखा, अकाउंट ब्रांच के अलावा नगर परिषद के 70 सफाई कर्मचारी भी चुनावी ड्यूटी पर हैं, यहां तक की नगर परिषद कार्यालय में चपरासी तक को चुनावी ड्यूटी पर भेजा गया है। इन कर्मचारियों की फिलहाल चुनावी ट्रेनिंग चल रही हैं। वहीं गर्मी में लोग भी नगर परिषद में कर्मचारियों की खाली कुर्सी देखकर खूब परेड करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन


भिवानी नगर परिषद कार्यालय में 320 कर्मचारी तैनात हैं, इसमें से करीब 200 कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगाई गई है। नगर परिषद नगर आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त के अधीन आता है, ऐसे में नगर आयुक्त के आदेश पर इन कर्मचारियों को फिलहाल कार्यालय के काम को छोड़कर चुनावी ड्यूटी के लिए तैयार करने की ट्रेनिंग बीडीपीओ कार्यालय में दी जा रही है। ये कर्मचारी भी सुबह अपनी सीट पर बैठकर लोगों के जरूरी काम निपटाने की बजाए ट्रेनिंग में चुनाव कराने की बारीकियां सीख रहे हैं।
नगर परिषद की सामान्य शाखा में 52 कर्मचारियों में से 40 कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर हैं। इसी तरह नगर परिषद की तकनीकी शाखा के कार्यकारी अभियंता, म्यूनिसिपल इंजीनियर, दो कनिष्ठ अभियंता, टैक्स सुपरिटेंडेंट, सेनेटरी इंस्पेक्टर भी चुनावी ड्यूटी पर हैं। नगर परिषद कार्यालय में तैनात 12 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यानी चपरासी भी चुनावी ड्यूटी कर रहे हैं। यहां तक की शहर में सफाई करने वाले 70 कर्मचारियों को शहर से हटाकर इन्हें केवल चुनावी ड्यूटी के काम पर लगा दिया है। जबकि जिन हिस्सों में इन कर्मचारियों की ड्यूटी थी अब वहां की सफाई भी रामभरोसे है। संवाद
विज्ञापन

-

नगर परिषद में लोग जरूरी कार्यों के लिए लगा रहे हैं चक्कर
रोजाना ही करीब ढाई सौ से अधिक लोग अपने जरूरी कार्याें के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों की सीट खाली देख ये लोग वापस ही लौट रहे हैं। प्रॉपर्टी आईडी, भवन नक्शा पास कराने, हाउस टैक्स जमा कराने व बकाया हाउस टैक्स की गलती ठीक कराने के मामलों को लेकर लोग दिनभर नगर परिषद कार्यालय में ही घूम रहे हैं। नगर परिषद कार्यालय में फाइलों के भी ढेर लगे हैं, क्योंकि ये कर्मचारी अब कार्यालय के लंबित कार्याें को भी नहीं निपटा पा रहे हैं, जबकि नई फाइलों के भी अंबार लगे हैं।


विकास कार्यों का भी अधिकारी नहीं कर पा रहे निरीक्षण
नगर परिषद की शहरी वार्डों में गलियों के अलावा कई विकास कार्य चल रहे हैं, चुनावी ड्यूटी की वजह से अधिकारी इन कार्याें का निरीक्षण भी नहीं कर पा रहे हैं। विकास कार्याें की गुणवत्ता की जांच करने और इन कार्याें को समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी नगर परिषद अधिकारियों के कंधों पर हैं, मगर इस जिम्मेदारी को छोड़ अधिकारी चुनावी दायित्व ही निभा रहे हैं।

बेटे का बनवाना था रिहायशी प्रमाण पत्र, हस्ताक्षर करने वाला कोई अधिकारी नहीं
मुझे मेरे बेटे का रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाना था। इसके लिए मैं नगर परिषद में फाइल पर साइन करवाने के लिए आया था। लेकिन यहां आने पर मुझे बताया गया कि अधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है। इसलिए कल आना पड़ेगा।
- ओमप्रकाश, जागृति कालोनी निवासी।

डीएमसी के समक्ष नगर परिषद के कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी को लेकर बात करेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि चुनावी ड्यूटी का काम भी हो जाए और नगर परिषद के काम भी प्रभावित न हो, इसके लिए निर्धारित रेसो और नियम के हिसाब से ही कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगाए जाने की गुजारिश की जाएगी। शहरवासी किसी भी कार्य से नगर परिषद में आते हैं तो वे खाली वापस न जाएं, उनका काम निश्चित तौर पर हो यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें