अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। पुराना बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ एलईडी के माध्यम से सीधा संवाद किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठा. विक्रम सिंह भिवानी में कार्यक्रम के संयोजक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया ने की। सांसद धर्मबीर सिंह व भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ विशेष तौर पर उपस्थित थे।
सांसद ने कहा कि हमारे देश को ऐसे प्रधान मंत्री है, जो सभी प्रदेशों के लोगों से अलग-अलग संवाद कर समस्याओं का समाधान कर सकते है। विधायक घनश्याम सर्राफ अपनी टीम के साथ 11 बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जबकि कार्यक्रम शुरू होने का समय 12:20 था।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के दौरान कहा कि देश की जनता देश के वीरों व जवानों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। सेना का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेतों में किसान और सरहद पर जवानों की वजह से आजादी की सांसे ले रहे है। इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन रण सिंह यादव, मीना परमार, शंकर धूपड़, वरूण चौधरी, संदीप श्योराण, ताराचंद अग्रवाल, एनके चौधरी, मंडल संयोजक अनिल सोनी, सुभाष तंवर, पवन ठाकुर, दिनेश प्रजापति, ओमप्रकाश वर्मा, सुनील वर्मा नंबरदार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, हर्ष वर्धन मान, कमांडर सुनील शर्मा, मुकेश रहेजा, रेखा राघव, सीमा बंसल, बबीता तंवर, रेखा गुप्ता, सुषमा शर्मा, कविता राजपूत, मंजू बाला, विजय सिंहमार, संजय दुआ, केके ग्रोवर, सोनू गुर्जर, सुरेश ढुलकच, संजय पीवाल, मुकेश तंवर, विशाल सिंह, कृष्ण नंबरदार, ब्रजपाल तंवर, संजय शर्मा, सुनील वर्मा, मनोहर लाल, रामकिशन शर्मा आदि मौजूद रहे।