फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63.37 करोड़ से होगा बरसाती पानी की समस्या का समाधान, बनेंगे स्ट्रोम वाटर डिस्पोजल और ड्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। करीब तीन साल बाद अमृत योजना (अटल मिशन फॉर रेजूवेशन एंड अर्बन ट्रांसफोरेमेंशन) पर अब काम होगा। अमृत योजना के तहत शहर से बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग लाइन बिछाकर शहर का बरसाती पानी ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए स्ट्रोम वाटर डिस्पोजल और ड्रेन तैयार की जाएंगी। इसके अलावा शहर की बाहरी कॉलोनियों में सीवरेज और पेयजल व्यवस्था मुहैया करवाई जाएगी। 63.37 करोड़ की इस योजना का सांसद धर्मबीर सिंह ने वीरवार को किरोड़ीमल पार्क में शिलान्यास किया।
शहर में अब तक बरसाती पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है और सीवरेज के नालों के माध्यम से ही बरसाती पानी निकाला जाता है। बारिश के समय जलभराव से लोग परेशान होते है। करीब तीन साल पहले सरकार ने अमृत योजना शुरू की। जिसके तहत शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया। बजट भी स्वीकृत हुआ मगर बजट नहीं मिलने के कारण मामला लटका रहा।
विज्ञापन

वीरवार को किरोड़ीमल पार्क में इस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले डिस्पोजल का शिलान्यास किया गया। पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ, नगर परिषद के चेयरमैन रणसिंह यादव भी मौजूद रहे। शिलान्यास के बाद सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अब तक शहर में बारिश के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब ये प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। उन्होंने इसका अध्ययन किया। एक योजनाबद्ध तरीके से शहर की सभी कॉलोनियों के बरसाती पानी को घग्गर ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि आज तीन डिस्पोजल के निर्माण के शिलान्यास किए गए हैं। बाहरी कॉलोनियों में सीवर व पीने के पानी की लाइन बिछाई जाएगी। शहर में प्रस्तावित कन्या स्कूल के लिए जगह चयनित कर ली है। गांव हालुवास के स्कूल का दर्जा बढ़ाने व गांव बामला के स्कूल के भवन के निर्माण के लिए सवा तीन करोड़ रुपये की राशि मिल गई है।
----------
सांसद ने पहले आधे घंटे तक अमृत योजना का प्रोजेक्ट समझा, फिर किया उद्घाटन
सुबह उद्घाटन के लिए पहुंचे सांसद धर्मबीर ने उद्घाटन पहले नक्शा देखने की बात कहीं। जिसके बाद भागदौड़ कर नक्शा लाया गया। ठेका लेने वाली कंपनी के सदस्यों ने बताया कि सर्वेयर के पास है। जिसके बाद भाग-दौड़ कर नक्शा लाया गया। करीब आधे घंटे तक सांसद ने नक्शे को समझा। करीब पौने घंटे बाद प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

--------
बिछेगी सात किलोमीटर लंबी 14 सौ एमएम की लाइन
आधे शहर का बारिश का पानी किरोड़ीमल पार्क में बनने वाले स्ट्रोम वाटर डिस्पोजल से लिफ्टिंग करके सदर थाना के पास बनने वाले मेन टैंक में डाला जाएगा। दूसरी तरफ कोर्ट के पास बनने वाले दूसरे स्ट्रोम वाटर डिस्पोजल का पानी सदर थाना के पास बने टैंक में एकत्रित किया जाएगा और यहां से दोनों जगहों का पानी गांव प्रेमनगर के पास से निकल रही बरसाती ड्रेन में डाला जाएगा। इन दोनों जगहों के पानी की निकासी के लिए भिवानी से प्रेमनगर स्थित ड्रेन तक करीब सात किलोमीटर लंबी 14 सौ एमएम की लाइन बिछाई जाएगी। इन स्ट्रोम वाटर डिस्पोजल से विद्यानगर, दोनों सेक्टर, पुराना हाऊसिंग बोर्ड तथा हांसी गेट से लेकर शिक्षा बोर्ड तक का क्षेत्र व किरोड़ीमल पार्क के पास बनने वाले स्ट्रोम वाटर टैंक से घंटाघर चौक इलाका, सामान्य अस्पताल रेलवे स्टेशन, दिनोद गेट इलाके का पानी को सीधा प्रेमनगर के पास बनी ड्रेन में डाला जाएगा। इनके अलावा दिनोद गेट, से लेकर जीतू वाला जोहड़ इलाके तक का बारिश का पानी लोहारू रोड स्थित ड्रेन में डाला जाएगा। इसी तरह दादरी गेट से रोहतक रोड तक के क्षेत्र का बरसाती पानी गांव ढाणा लाडनपुर स्थित डिस्पोजल के पास छोड़ा जाएगा। वहां से गांव हालवास, गोविंदपुरा, प्रहलादगढ व नीमड़ीवाली तक बरसाती ड्रेन तैयार करवाई जाएगी और उसके माध्यम से बाकी शहर का पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें