फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में रखें जाऐंगे 14 परिवाद मामले, पांच मामले होंगे सीएम विंडो से संबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में रखें जाएंगे 14 परिवाद, पांच मामले होंगे सीएम विंडो से संबंधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक पंचायत भवन में 30 मार्च को सुबह 10 बजे आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा करेंगे। बैठक में कुल 14 परिवाद रखे जाएंगे, जिनमें पांच मामले सीएम विंडो से संबंधित हैं।
बैठक में अंबेडकर कॉलोनी भिवानी से लक्ष्मी पत्नी स्व. राजकुमार, बागकोठी गली नंबर पांच भिवानी से गायत्री देवी पत्नी पवन कुमार बंसल, गांव देवसर से भूतपूर्व सैनिक मनवीर सिंह पुत्र राम सिंह, गोपाल होटल नजदीक रेलवे स्टेशन भिवानी से महाबीर प्रसाद पुत्र सागरमल और गांव कासनी की सुनीता पत्नी नरेन्द्र पुनिया का पुलिस विभाग से संबंधित परिवाद है, जो बैठक में रखा जाएगा। इसी प्रकार विद्या नगर भिवानी से महाबीर सिंह मेहरा का सचिव नगर पषिद भिवानी व किताबों देवी पत्नी कृष्ण कुमार सिवानी का सचिव नगर परिषद सिवानी से संबंधित परिवाद बैठक में रखा जाएगा। इसी तरह से धर्मबीर सिंह पुत्र शादीराम निवासी नजदीक हनुमान मंदिर तहसील बवानीखेड़ा का अधीक्षक अभियंता बिजली वितरण निगम भिवानी और गांव तिगड़ाना निवासी विरेंद्र पुत्र रूप सिंह का अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग भिवानी का परिवाद है, जो बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति बैठक में सीएम विंडो से संबंधित गांव सिवानी के दयानंद पुत्र नौरंग पुत्र हरलाल का परिवाद सचिव नगरपालिका भिवानी, अनिता देवी पत्नी मोहन सिंह निवासी सूर्या नगर भिवानी का जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी, नरेश कुमार पुत्र रोहताश सिवानी का सचिव नगर पालिका सिवानी, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार निवासी ढाणी महताब दास नजदीक हालवास गेट भिवानी का अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग भिवानी और सुरेंद्र पुत्र जयदयाल निवासी सांगा का अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक भिवानी के परिवाद की शिक्षामंत्री सुनवाई करेंगे और उनके निपटारे के लिए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें