फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 से भरे जाएंगे नौंवी व 11 वीं के आनलाइन नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
12 से भरे जाएंगे नौवीं और ग्यारहवीं के ऑनलाइन नामांकन
विज्ञापन

भिवानी। आगामी 12 दिसंबर से नौवीं और 11 वीं के छात्रों के नामांकन-पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 में अध्ययनरत कक्षा नौवीं एवं 11 वीं के लिए छात्रों के एनरोलमेंट के लिए संबंधित विद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क सहित 12 दिसंबर से 10 जनवरी, 2018 तक जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद 11 से 17 जनवरी तक 100 रुपये, 18 से 24 जनवरी तक 200 रुपये, 25 से 31 जनवरी तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। इसके अलावा 1 से सात फरवरी तक 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित एनरोलमेंट आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं के छात्रों की एनरोलमेंट रिटर्न में परीक्षार्थी का वैकल्पिक विषय (छठा विषय) लिखा जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आठ से 14 फरवरी, 2018 तक शुद्धि के लिए समय दिया जाएगा, जिसमें विद्यालय अपने स्तर पर ही पूर्व में की गई त्रुटि को ऑनलाइन ही ठीक कर सकते हैं। डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों के मुखिया आवेदन करते समय विद्यार्थी की ड्रेस वाली ही फोटो अपलोड करें। ऐसा न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ हरियाणा एजूकेशन कोड में विद्यमान प्रावधान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें