अवैध कब्जे हटवाएगी ग्राम पंचायत
तोशाम। गांव साहलेवाल में पंचायती जमीन से कब्जे हटवाने को लेकर सरपंच प्रतिनिधि अनिल साहलेवाला की अध्यक्षता में रविवार को पंचायत हुई। पंचायत में पंचायती भूमि से अवैध कब्जे हटवाने पर सहमति बनी। पंचायत में सभी से पानी बचाने व गांव की सफाई रखने का आह्वान भी किया गया।
अनिल ने बताया कि गांव की करीब 2 सौ एकड़ पंचायती भूमि है। जिसमें से आधी भूमि पर कब्जा किया गया है। गांव में पंचायत द्वारा पंचायती भूमि की पैमाइश करवाई गई है। जिसके बाद इसका पता चला है। पैमाइश के बाद गांव पंचायत में पंचायती भूमि से कब्जे हटवाने की बात कही। जिसको लेकर कुछ विरोध हुआ और ज्यादातर लोगों ने कब्जे हटवाने के लिए पंचायत की बात का समर्थन दिया। काफी देर बाद निर्णय लिया गया कि पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। पंचायत द्वारा पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर अशोक, लीलाराम, जयबीर, संतलाल, बीरसिंह, राजबीर आदि मौजूद थे।