तोशाम। एसवाईएल पानी के मुद्दे पर 10 जुलाई को तोशाम से सैंकड़ों युवा कार्यकर्ता पंजाब से आने जाने वाले वाहनों को रोकेंगे। यह बात युवा इनलो के हल्का प्रधान राजेश भारद्वाज और युवा मीडिया प्रभारी सुखबीर संडवा ने जारी बयान में कही। उन्होेंने कहा कि अंबाला में 10 जुलाई को हरियाणा के किसानों को उनके हक का पानी दिलवाने के लिए इनेलो बड़ा आंदोलन करेगी। इसमें तोशाम से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान रवि आर्य तोशाम, सुनील बिडोला, संदीप थिलोड, अशोक संडवा, सोनू रंगा, पिंकू , पटौदी, विनोद थिलोड, कपूर निगाना, दिनेश भुक्कल, सुधीर आलमपुर, विनोद संडवा आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।