फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 61 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
युवक की थर्मल स्क्रीनिंग करतीं स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। शनिवार को 61 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए। जिनमें कुछ की रिपोर्ट पीजीआई रोहतक से पॉजिटिव आई तो कुछ रैपिड किट से पॉजिटिव मिले। कुछ केस दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर भी आए है। गंभीर विषय स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों, दुकानदारों, व्यापारियों के साथ-साथ शहर की ही विभिन्न कंपनियों, दुकानों में काम करने वालों की रिपोर्ट का पॉजिटिव आना है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1332 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 249 है। शनिवार को 28 ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

शनिवार को सामने आए पॉजिटिव केसों में आठ लोहारू से है तो पांच दिनोद गांव से, पांच ढिगावा मंडी से है। इनके अलावा बजीणा, गांव छपार रांगडान के अलावा शहर की विभिन्न कॉलोनियों से है। शनिवार को भी जिले से 800 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
लोहारू शहर में नौ और ढिगावा में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव
लोहारू और ढिगावामंडी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को ढिगावामंडी में पांच और लोहारू शहर में कोरोना के रिकार्ड नौ नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

लोहारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को लोहारू शहर और ढिगावामंडी में कोरोना के 14 नए मामले मिले हैं। जिसके साथ ही लोहारू में अब 16 एक्टिव केस हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. गौरव चतुर्वेदी के निर्देशन में डॉ. सुधीर सिंह की टीम ने 83 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। जिनमें में 74 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि 9 लोगों के रैपिड टेस्टिंग किट से जांच की गई थी।
पॉजिटिव 90 प्रतिशत मरीज घर में ही हो रहे ठीक
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ने कोरोना महामारी को नियंत्रण करने के लिए अपनी सैंपलिंग पांच गुणा बढ़ा दी हैं। इसके साथ ही होम क्वारंटीन के अनुपात में बढ़ोतरी हुई है। लगभग 90 प्रतिशत तक कोविड 19 पॉजिटिव मामलों को घर में ही इलाज दिया जा रहा है। जिला भिवानी के कोविड-19 के जिला को-ऑर्डिनेटर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर अब सैंपलिंग पहले से पांच गुणा तक बढ़ा दी गई है। पहले जिला में जहां 200 के लगभग सैंपल होते थे, अब प्रतिदिन इसे पांच गुणा बढ़ाकर एक हजार से अधिक कोविड सैंपल लिए जा रहे हैं, जिन्हें रोहतक के पीजीआई में भेजा जाता है, जिसकी रिपोर्ट 24 घंटों में प्राप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि कोविड पॉजिटिव 90 प्रतिशत तक मरीज ऐसे हैं, जिन्हें घर में ही आइसोलेट करके दवाइयां प्रदान की जा रही हैं और बीमारी के लक्षणों वाले मरीजों को अस्पताल व कोविड सेंटर में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें