फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने गई दादी को पीटा, महिला, उसके दो बेटों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शहर के बर्तन बाजार नाई कलालो की गली में बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुई मामूली कहासुनी के बाद में झगड़े में बदल गई। एक महिला व उसके दो बेटों पर नाबालिग लड़के की बेल्ट से पिटाई किए जाने के आरोप लगाए वहीं बचाव करने पहुंची उसकी दादी से भी आरोपी महिला ने मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने घायल लड़के की मां की शिकायत पर आरोपी महिला व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में ममता ने बताया कि वह एक टेलर की दुकान पर काम करती है। उसका 13 साल का बेटा मंजीत घर पर अकेला था। जो बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। बच्चों का खेल के दौरान ही झगड़ा हो गया। इस बीच पड़ोसी के बच्चों ने अपने घर पहुंचकर उसके बेटे की शिकायत कर दी। जिस पर पड़ोसी महिला ने उसके 13 साल के बेटे की घसीटते हुए अपने घर ले जाकर बेल्ट से पिटाई कर डाली और बीच बचाव करने पहुंची उसकी सास को भी मारपीट कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला ने भी दर्ज कराया केस
बच्चों के झगड़े में मारपीट की आरोपी महिला सपना की शिकायत पर भी सिटी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सपना ने बताया कि गली के अंदर बच्चों के झगड़े में जब वह बीच बचाव करने पहुंची तो पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ मिलकर अन्य लोगों सहित उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें