फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसीएल निवेशकों ने प्रदर्शन कर मांगी जमा की गई राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। पीएसीएल पीड़ित निवेशकों ने शहर में प्रदर्शन कर जमा करवाई गई राशि ब्याज समेत दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद निवेशकों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। रविवार को हुडा पार्क में पीएसीएल निवेशकों की बैठक जिला प्रधान रामजस की अध्यक्षता में हुई। एआईएसओ के मीडिया प्रभारी राजेश बडाला ने बताया कि पीएसीएल पीड़ित निवेशक का पैसा दिलवाने में उच्चतम न्यायालय के दो फरवरी 2016 के आदेश के बावजूद सरकार की ढुलमुल कार्यवाही से निवेशकों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने समय रहते निवेशकों को उनका पैसा ब्याज समेत नहीं लौटाया तो लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने बताया कि वे पहले भुगतान उसके बाद मतदान नारे पर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएसीएल के निवेशकों की जमा पूंजी को वापस लेने के लिए लाखों लोगों ने सड़क पर उतरकर, दिल्ली में सेबी से लेकर हर जगह आंदोलन किया, कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। निवेशकों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आस जगी थी कि उच्चतम न्यायालय के फैसले व लोढ़ा कमेटी के गठन के बाद उन्हें उनका पैसा मिलेगा लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते निवेशकों को संघर्ष की राह अपनानी पड़ रही है। जिला प्रधान रामजस ने बताया कि पीएसीएल पीड़ित निवेशक अपनी जमा पूंजी को ब्याज सहित प्राप्त करने के लिए लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे है लेकिन मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार इनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस अवसर पर प्रदीप, चन्द्रपाल, जगदीश, संजय यादव, मनोज, चंद्रपाल चौहान, मनोज, अशोक, विजय रोहिल्ला, राजकुमार वर्मा, नरेंद्र वर्मा, नंदलाल गुप्ता, सुनीता, सुदेश, कमलेश, पतासो, रेनू समेत सैकड़ों निवेशकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें