फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले : मुझे कहते हुए नहीं कोई शर्म, राजनीति में नहीं आया घास खोदने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का मोह 72 साल के हो चुके केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से छूटने का नाम नहीं ले रहा है। सांपला रैली के बाद भिवानी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करने पहुंचे बीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर दोहराया है कि वे भी सीएम पद की दौड़ में हैं। उन्होंने कहा कि वे 72 साल के हो चुके हैं तथा राजनीति में इसलिए हैं।
उन्होंने कहा कि बिना इच्छाओं के कोई भी इंसान राजनीति में आगे नहीं बढ़ सकता। ये कहते हुए मुझे कोई शर्म नहीं है कि वे सीएम पद की दौड़ में हैं। साथ ही उन्होंने इनेलो सुप्रीमो द्वारा इनसो को भंग करने पर कहा कि जहां व्यक्ति विशेष की चलती हो वहां ऐसा ही होता है। भिवानी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह जहां पीएम मोदी द्वारा चौ. छोटूराम की तारीफों के पुल बांधे जाने को प्रदेश के लिए गौरव की बात बताया तो साथ ही ये भी कहा कि इससे बड़ी सौगात प्रदेश के लिए कोई नहीं हो सकती कि पीएम ने चौ. छोटूराम को किसानों का मसीहा कहा है।
विज्ञापन

पीएम के ट्विटर एकाऊंट पर छोटूराम को महज जाटों का नेता लिखे जाने को बीरेंद्र सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही ये भी कहा कि जिसने भी ऐसा लिखा शायद उसे चौ. छोटूराम के बारे में ज्ञान नहीं होगा। इस मौके पर बीरेंद्र सिंह पूर्व सीएम हुड्डा पर भी टिप्पणी करने से नहीं चूके। उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा को बरसों पहले विविध भारती रेडियो पर चलने वाली बिनाका गीतमाला का गीत बता दिया। उन्होंने कहा कि इस गीत को किस पायदान पर रखना है ये कांग्रेस तय करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ओला, वीरेंद्र किरोड़ी, किरपाल धनाना, अशोक सिवाच, रज्जू अहलावत, जगदीश मिताथल, हर्ष वर्धन मान, संदीप श्योराण व मनोज तंवर तिगड़ाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें