फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण चौधरी ने सफाई कर्मचारियों का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए प्रदेश सरकार से उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठें सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंची विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि नगर परिषद कर्मचारियों को मांगें बिल्कुल जायज हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्वच्छता का नारा तो दे रही है, लेकिन हमें स्वच्छ वातावरण देने वाले कर्मचारियों की जायज मांगों तक को पूरा नहीं कर पा रही हैं जो सरकार की नीति और नियत पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला, रामप्रताप शर्मा, देवराज महता सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहें। इसके पश्चात श्रीमती किरण चौधरी ने कांग्रेस नेत्री कुसुम शर्मा के निवास पर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


इनेलो-बसपा ने नपा कर्मचारियों को दिया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
अपनी मांगों के समर्थन में लगातार 14वें दिनों से यहां लघु सचिवालय के बाहर बैठे नगरपालिका कर्मचारियों को जन संगठनों ने समर्थन दिया। मंगलवार को उसी के चलते इनेलो-बसपा लीगल सेल जिला अध्यक्ष जगदीप ढांडा ने उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने सरकार से कहा कि वे नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे अन्यथा सभी जन संगठन व इनेलो-बसपा लीगल सैल के अधिवक्ता उनके साथ सड़कों पर उतरकर सरकार को मांगे मनवाने पर मजबूर कर देंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता मांगेराम तुंदवाल, अशोक बिडलान, सुमित श्योराण, संदीप जनागल, विरेंद्र दुहन, प्रदीप बजाड़, मनीष लडवाल, अनिल सांगवान, नरेंद्र कांटीवाल, विरेंद्र सिवाच, रविंद्र पपोसा, सतपाल बूरा, परमजीत छोकर और रविंद्र सरोहा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें