फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता छात्रा का ढोल बजाकर स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय की छात्रा भारती ने वुशू प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

तोशाम। चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा भारती ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय वूशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम देश भर में रोशन किया।
पदक विजेता छात्रा का महाविद्यालय पहुंचने पर फूल मालाओं व ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। छात्राओं ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता देवी ने कहा कि भारती ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता खिलाड़ी भारती, उसके कोच भूपेंद्र व प्रो. सुखबीर सिंह दुहन को बधाई दी। सम्मान समारोह में मंच संचालन शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंह दुहन ने किया।
भारती ने 56 किलो भार वर्ग में पूर्व में जहां अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
सम्मान समारोह में पदक विजेता खिलाड़ी भारती उसके शिक्षक भूपेंद्र सिंह व उसके पिता राजबीर को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर व रुपये की माला पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. जेएस दुहन, डा. सुरेंद्र नरवाल, प्रो. प्रदीप तंवर, डॉ. विभा दुहन, प्रो. ईशा चौधरी, राजेंद्र सिंह, प्रो. जयपाल शास्त्री, डॉ. तेजपाल दहिया, रवि यादव, प्रो. रीना पंघाल, राजसिंह बोहरा, प्रो. मीनाक्षी, पूनम, डॉ. कचेस, ओपी टीटनी, सुनील कुमार, मुकेश, रामबीर, संजय, मुकेश बड़वा, कविता, उर्मिला, निशा कुमारी, मोनिका जाखड़, वीरेंद्र, गोविंद समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें