फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगुरु में विश्वास करो तो छलकपट अपने आप दूर हो जाएंगे : कंवर महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतगुरु में विश्वास करो तो छलकपट अपने आप दूर हो जाएंगे : कंवर महाराज
विज्ञापन

भिवानी। राधा स्वामी कंवर महाराज का कहना है कि सत्संग सतगुरु नाम की दीक्षा मिलने से इंसान का जीवन सफल और उसका कल्याण निश्चित है। आस्था और विश्वास सतगुरु में करो तो सब छल कपट अपने आप दूर हो जाएंगे।
दिनोद आश्रम में संगत को प्रवचन करते महाराज ने कहा कि छाया और माया का एक रूप है। जिस प्रकार धूप से बचकर हम छाया को खत्म कर देते हैं उसी प्रकार हम अंतर में प्रेम पैदा कर के माया से छुटकारा पा सकते हैं। धन दौलत है, महल अटारी है, सुख सुविधा ऐशो आराम है लेकिन भक्ति नहीं है तो ये सब व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि सांसारिक चीज नाशवान हैं, अगर नहीं होती तो सब साथ ले जाते। जिस दौलत को कमाने के लिए हम हाड़ मांस एक कर देते हैं, दूसरों को तकलीफ देते हैं वह यहीं रह जाती है। साथ केवल एक वस्तु जायेगी वो है नाम कमाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि की संत की गति गोई दादू जाने ना कोई यानी संत की गति कोई नहीं समझ सकता। इट इज नेवर लेट टू मैन यानी सुधार करने में कभी देरी नहीं होती। जित चेते तीत सवेरा। उन्होंने कहा की अच्छाई शुरू करने के लिए किसी घड़ी का इंतजार मत करो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें