सरकार ने विशेष समुदाय के सामने टेके घुटने : अमन
भिवानी। आरक्षण आंदोलन के दौरान किए गए उत्पात, लूट, आगजनी व हत्या समेत अनेकों अपराधों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में से 85 को वापस लेकर सरकार ने एक विशेष समुदाय के सामने घुटने टेक दिए हैं। लोकतंत्र सुरक्षा मंच महिला प्रदेशाध्यक्ष अमन तंवर राघव ने नेहरू पार्क के सामने सैनी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे केस वापस लेने से अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे। आरक्षण की आड़ में आगजनी करने वाले उपद्रवियों को रिहा करने से पहले सरकार इस पर पुनर्विचार करे। उन्होंने कहा कि 2019 में प्रदेश के हितों से खिलवाड़ करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रवीण राजपूत, एससी सेल युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर डाबला, युवा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रणबीर भाटी, हलका अध्यक्ष ललित शर्मा, महिला हलका अध्यक्षा प्रवीण रानी, मीडिया प्रभारी राजकुमार गोयल, एडवोकेट संदीप सैनी, रोहताश सिंगला, मुरारी शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, सुरेश सैनी, अशोक राघव आदि मौजूद रहे।