फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना में कैंसर रोधी दवा बना रही है भिवानी की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जेंटीना में कैंसर रोधी दवा बना रही है भिवानी की बेटी
विज्ञापन

भिवानी। भिवानी की बेटी ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेंटीना) में कैंसर रोधी दवा तैयार करने में जुटी है। डॉ. विभा भारद्वाज ने दावा किया है कि फ्रूट वेस्ट से बनाई कैंसर रोधी दवा का चूहों पर कामयाब ट्रायल हो चुका है। इस ट्रायल में चूहों में कैंसर के सेल सौ प्रतिशत खत्म हो गए हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह दवा कैंसर रोगियों के लिए बड़ी राहत देगी।
अर्जेंटीना से छुट्टियों पर भिवानी आईं डॉ. विभा ने बुधवार पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गूदा दार फल और सब्जियों के कचरे से सिल्वर और गोल्ड पार्टिकल बनाए। इसके बाद इन पार्टिकल से दवा तैयार की गई। इस दवा के प्रयोग से पहले कैंसर ट्यूमर चूहों में इंजेक्ट किए गए और इसके बाद दवा दी गई। इसके आश्चर्यजनक नतीजे आए। चूहों के शरीर से पूरी तरह से कैंसर सेल खत्म हो गई। उन्होंने बताया कि यह शोध यूनिवसिर्टी ऑफ मैनचेस्टर की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह शोध इंसानों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएम को मेल भेज गंगा सफाई में योगदान का दिया था ऑफर
ट्रांसपोर्टर और कांग्रेस नेता वेद पुजारी की बेटी डॉ. विभा ने बताया कि वह गंगा को कारगर ढंग से साफ कर सकती हैं। उनके पास तकनीक और पूरा प्लान है। इस बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 में पत्र भी लिखा था। प्रधानमंत्री कार्यालय से आई मेल में उनसे मशविरे के बजाय तकनीक बारे विस्तार से जानकारी मांगी गई। तकनीक देने के लिए वह सहमत नहीं थी। इसलिए, यह बात सिरे नहीं चढ़ी। उन्होंने बताया कि यदि केंद्र सरकार इस काम के लिए उनकी सेवा लेना चाहती है, तो वे तैयार हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में यमुना सफाई अभियान से भी जुड़ीं थीं
सरकारी नौकरियों को छोड़ अर्जेंटीना के आईसीजीईबी में सीनियर साइंटिस्ट विभा भारद्वाज यमुना शुद्धिकरण अभियान के तहत इंडो-जापान परियोजना से भी जुड़ी रही हैं। बता दें कि यह परियोजना जापान के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. हिटाची हरडा की देखरेख में चली थी। वैश्य मॉडल स्कूल की छात्रा रही विभा ने बताया कि सरकार के असहयोग की वजह से यह परियोजना बिना अपना मकसद पूरा किए बंद हो गई। उन्होंने कहा कि शोध के प्रति देश व राज्य की सरकार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें