फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल बस की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सवारियों से ठसाठस रोडवेज बसों में बैठने के लिए रोज-रोज की मशक्कत से परेशान छात्राओं ने सोमवार को जूई गांव में भिवानी-लोहारू मार्ग जाम कर दिया। बड़ी संख्या में छात्रा बीच सड़क पर बैठ गईं। स्पेशल बस चलाए जाने की मांग कर रहीं छात्राओं का कहना है कि स्पेशल बस के लिए दो बार जीएम को पंचायत प्रतिनिधि और छात्राएं ज्ञापन सौंप चुकीं हैं। इसके बाद भी गौर नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

जूई बस स्टेंड पर सोमवार सुबह 8.20 बजे छात्राएं सड़क पर बैठ गईं। जूई खुर्द सरपंच प्रतिनिधि रमेश ठेकेदार, जूई बिचली सरपंच सोमबीर सिंह भी छात्राओं के समर्थन में पहुुंच गए। इसके बाद वाहनों की दोनों तरफ कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही जूई चौकी प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। छात्रा पूजा, सुनीता, सुमन, सरोज, बबीता, नीलम, पिंकी, बरखा, स्नेहा, सुमनलता, रजनी, मोनिका, रिंकू, मंजीता, सोनिका, सोनिया, पूनम, ज्योति, मोहिनी, सोनम, सविता, संगीता, संयोगिता ने बताया कि एक साल से वे स्पेशल बस की मांग को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। पंचायत को दो बार प्रस्ताव दे चुके हैं। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। हर रोज जान जोखिम में डालकर भिवानी जाना पड़ रहा है। समय पर बस नहीं आती और जो आती हैं, उनमें इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने को जगह नहीं होती। किसी तरह बस में चढ़ भी जाएं तो असामाजिक तत्वों की गंदी हरकतों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क मार्ग पर बैठने के अलावा कोई चारा नही है। चौकी इंचार्ज ने जाम से अपनो को ही होने वाली परेशानी बताते हुए उन्हें समझाते हुए कहा कि आपकी समस्या जायज है और उच्च अधिकारियों के सामने समस्या को रखा जाएगा। छात्राओं ने चौकी प्रभारी को जीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन में स्पेशल बस चलाने की मांग की। बस नहीं चलाई तो सात सितंबर को दोबारा से जाम लगाया जाएगा।

मनचलों की हरकतों पर नजर रखेंगे दो पुलिस के जवान
जूई चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह 7 बजे 9 बजे तक जुई बस स्टेंड पर सादी वर्दी में आवारा तत्वों की खैर खबर लेने के लिए दो पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। गलत हरकत करते पाए जाने पर सीधे कानूनी कार्रवाई के साथ साथ परिवार को बुलाकर उनकी हरकत से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें