फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 फीसदी तक होगी बिजली की बचत

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एलईडी लाइटों से जगमगाएगा शहर
विज्ञापन

भिवानी। जल्द ही शहर एलईडी लाइटों से जगमगाएगा। शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए एक बड़ी कंपनी से करार किया गया है। एलईडी लाइटों के लगने से बिजली बिल में करीब 40 फीसदी तक की कमी आएगी।
स्ट्रीट लाइटों के अभाव में शहर की अनेक गलियां और कुछ मुख्य माग भी अंधेरे में है। हालांकि शहर के कुछ मार्गों पर ठेकेदार ने स्ट्रीट लाइटें ठीक की है। पिछले करीब चार साल से शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रोजेक्ट लटका है। पहले टेंडर आमंत्रित किए गए लेकिन बाद में शहरी निकाय निदेशालय की ओर से निर्देश आए और टेंडर प्रक्रिया रोक दी गई। अब एनर्जी सेविंग प्रोजेक्ट के तहत अनुबंध किया जा रहा है। इसके तहत शहर की सारी सोडियम लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

शहर में करीब 64 सौ प्वाइंट है जहां एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इस प्रोजेक्ट से नगर परिषद पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आएगा। वहीं, 40 फीसदी बिजली की खपत कम होगी और बिल भी कम आएगा। इसी बचत से ही कंपनी को भुगतान किया जाएगा। नियमानुसार करीब पांच साल तक कंपनी देखरेख करेगी। इसके लिए स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय की ओर से नप अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया है।
--
90 लाख से नप भी लगाएगा लाइटें
नगर परिषद शहर के तीन मुख्य मार्गों पर जहां स्ट्रीट लाइट सुविधा नहीं है वहां 80 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगवाएगा। नप की ओर से भीम स्टेडियम मार्ग, चिड़ियाघर मोड़ से भगत सिंह चौक तक स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके अलावा 10 लाख से शहर के उन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी जहां ज्यादा जरूरत है। इनकी टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है।
--
पांच साल पहले भी आया था प्रोजेक्ट
ऊर्जा संरक्षण विभाग करीब पांच साल पहले भी ऐसा प्रोजेक्ट लेकर आया था। जिसमें नगर परिषद को कोई खर्च नहीं करना था और उल्टा कंपनी सारी सोडियम स्ट्रीट लाइटों की जगह एलईडी लाइटें लगाती। यहां भी बिजली बचत होने के साथ-साथ नप को आर्थिक बचत होती। लेकिन उस समय नप पदाधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट में कोई रुचि नहीं दिखाई और शहर के लोग इस सुविधा से वंचित रह गए।
विज्ञापन

--
शहर के तीन मुख्य मार्गों पर करीब 80 लाख की लागत से एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी। सरकार ने भी एक कंपनी से अनुबंध किया है। जिसके तहत सारी सोडियम लाइटें बदलकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे बिजली बचत होगी।
राजेश महता, सचिव
नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें