फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत अधिकार सम्मेलन पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। जिला भिवानी के सभी खंडों के सरपंच प्रधानों की बैठक लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह में हुई। बैठक में 16 जुलाई को जींद में होने वाली पंचायत अधिकार सम्मेलन के लिए जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में खरकड़ी सोहान के सरपंच संदीप कुमार को जिले की तरफ वक्ता चुना गया। सरपंच एशोसिएशन तोशाम ब्लॉक के प्रधान मास्टर रणबीर सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को जींद में पंचायत अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश के सरपंच भाग लेंगे। इस सम्मलेन के लिए सभी जिलों से एक-एक वक्ता चुना जा रहा है। जिले से वक्ता के लिए खरकड़ी सोहान के सरपंच को चुना गया है। इस मौके पर अलग-अलग सरपचों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी सरपंचों ने सम्मेलन में पहुंचने का वायदा किया। इस मौके पर देवराज गोयल, रामफल दहिया, रमेश कुमार, जोगेंद, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें