फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मंडियों में हुआ 51 फीसदी बाजरे का उठान, आवक धीमी होने से खरीद हुई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मंडियों में अब तक 51 फीसदी बाजरे का उठान किया जा चुका है। वहीं बाजरा की आवक धीमी होने से मंडियों में खरीद भी कम हो रही है। अब तक भिवानी और चरखी दादरी जिलों की 13 मंडियों में हैफेड 36874.20 टन बाजरा की खरीद हो चुकी है। अब तक खरीद हो चुके बाजरा में 18872.10 टन बाजरा का उठान कराया गया है, जबकि 18002.10 टन बाजरा का उठान बाकी है।
विज्ञापन

मंडियों में अब तक 16405 किसान अपनी फसल बेच चुके हैं। जिनमें से आधे किसानों को तो फसल बिक्री पर भुगतान भी नहीं हुआ है। नियम के अनुसार जब तक बाजरे का उठान होकर गोदामों में नहीं पहुंच जाता तब तक उनका भुगतान नहीं होगा। जिन किसानों की मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद हो चुकी है उनकी या तो अभी तक भराई नहीं कराई गई है अगर भराई हो गई है तो उन्हें उठान का इंतजार है।

-



लेबर की कमी से मंडियों में पड़े हजारों कट्टे

ढुलाई ठेकेदारों के पास मंडियों से खरीद हो चुके बाजरे का उठान कराने के लिए संसाधन व गाड़ियां तो हैं, लेकिन पर्याप्त लेबर नहीं है। जिसकी वजह से उठान धीमा चल रहा है। भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में ही एक समय में लेबर एक ही गाड़ी को लोड कर पा रहे हैं। क्योंकि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही प्रवासी लेबर अपने गांव लौट चुकी है वहीं कुछ मजदूर मंडियों को छोड़कर अन्य कार्यों के लिए चले गए हैं। ऐसे में आढ़ती खरीद हो चुके बाजरा की झराई और भराई ही करा पा रहे हैं। खरीद हो चुके बाजरा के उठान के लिए दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन






वर्जन:::

मंडियों में अब तक 50 फीसदी से ज्यादा बाजरे का उठान हो चुका है। खरीद के साथ-साथ उठान का काम तेजी से करा रहे हैं। अधिकांश किसानों के बाजरा की सरकारी खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


-राजेंद्र सिंह जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें