हनुमान जोहड़ी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महंत चरणदास महाराज व श्रद्धालु।
भिवानी। अयोध्या में रामलला की पुनर्प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट ने हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में 50 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके तहत रोजाना पूजन, अभिषेक, हवन, सत्संग एवं चिंतन चर्चा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने कहा कि 50 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं आपसी सद्भावना के साथ देश-प्रदेश की खुशहाली तरक्की के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा। इसमें रोजाना पूजन, अभिषेक, हवन, सत्संग एवं चिंतन चर्चा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महंत चरणदास महाराज ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर के एक वर्ष पूरे होने पर धार्मिक कार्यक्रम केवल पूजन और अनुष्ठान तक सीमित नहीं हैं। ये कार्यक्रम समाज को भगवान राम के जीवन और उनके संदेशों से जोड़ने का एक प्रयास है।