ढिगावा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते सांसद धर्मबीर सिंह।
ढिगावा मंडी। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सांसद धर्मबीर सिंह ने ढिगावा स्थित सेठों की धर्मशाला में जनसमस्याएं सुनीं। गांव में पहुंचने पर सरपंच धीर सिंह नेहरा ने सांसद का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जनसंवाद में ज्यादातर शिकायतें बिजली निगम की थीं। सांसद ने 50 ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया।
सांसद ने कहा कि भारत सरकार आज पानी को बचाने के लिए पूरे देश में पैसा दे रही है। 90 प्रतिशत तक सब्सिडी देकर जल जीवन मिशन के तहत तालाबों का निर्माण करवा रही है। इसका आने वाले समय समय में परिणाम अच्छा होगा। इस मौके पर कस्बे में कैंसर पीड़ितों की इलाज के लिए एम्स जाकर अपना इलाज शुरू करवाने की सलाह दी।
ढिगावा मंडी के सरपंच धीर सिंह नेहरा ने अपने गांव की समस्याओं को लिखित में देकर समाधान की मांग की। इस मौके पर नरेश गर्ग, कमल सिंह मान, विजय जांगड़ा, महिपाल बडदु, जगदीश बुढेड़ा, रामकिशन शर्मा कुड़ल, राजु सरपंच मनफरा, सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र खरकड़ी , सुभाष सेठ, सरपंच प्रतिनिधि ढिगावा श्यामियान मौजूद रहे।
अब लड़ाई गोत्र, जाति और धर्म की हो रही है : सांसद
सांसद ने कहा कि आजादी के बाद अब गोत्र, जाति और धर्म की लड़ाई शुरू हो रही है। जो आने वाले समय में घातक सिद्ध होगी। हमें आपसी भाईचारा बना कर रखना चाहिए। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही आमजन को दी जाने वाली सुविधाओं की लिस्ट बनाकर अपनी दीवारों पर चिपकाएं, ताकि आमजन को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।