फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच नए केस आए सामने

विज्ञापन
शहर में फॉगिंग करता नप कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग के एंटी लारवा व जागरूकता अभियान के बावजूद डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर का कहर लगातार बढ़ रहा है। अब एक साथ पांच डेंगू के केस सामने आए हैं। जिसके बाद इस सीजन में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28 तक पहुंच गया है। एक साथ पांच डेंगू के केस आने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। एंटी लारवा अभियान भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में इस सीजन में डेंगू मच्छर का डंक लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने वाले तीन लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में अभी तक कोई मौत नहीं है। वहीं अनेक पीड़ित हिसार, दिल्ली, रोहतक के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। कई लोग ठीक भी हो चुके हैं।
वीरवार को पांच नए डेंगू के मरीजों में दो तोशाम, दो दिनोद गेट क्षेत्र, एक जीतू वाला जोहड़ क्षेत्र से है। स्वास्थ्य विभाग ने फीवर मास सर्वे के तहत मरीज के परिजनों व आस पास के 50 घरों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही एंटी लारवा अभियान के तहत घरों में कूलर, पानी की टंकी, टैंक, पौधों के गमलों में लारवा की जांच की। मच्छर का लारवा मिलने पर वीरवार को 46 को चेतावनी नोटिस जारी किया। डेंगू के लक्षण मिलने पर 28 लोगों के सैंपल लिए गए। अभी तक जिले भर में 1843 डेंगू के सैंपल और 1095 घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर चेतावनी नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

कब कितने आए मरीज
वर्ष मलेरिया डेंगू
2016 211 17
2017 65 85
2018 70 50
2019 04 13
2020 01 28
वर्जन -
जिले में डेंगू के पांच नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद आंकड़ा 28 पहुंच गया है। डेंगू से बचाव के लिए फीवर मास सर्वे व एंटी लारवा अभियान चलाया जा रहा है। शहर के डेंगू आशंकित क्षेत्रों में फॉगिंग भी करवाई गई है।
विज्ञापन

- डॉ. संध्या गुप्ता, नोडल ऑफिसर कम डिप्टी सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें