फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट : बैंक के दो मैनेजर, सीआईडी कर्मी, रोडवेज कर्मी, दुकानदार समेत 48 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब शिक्षक, बैंक के दो मैनेजर, सीआईडी कर्मी, रोडवेज कंडक्टर समेत 48 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भी 1400 के पार पहुंच गया है। जिले में अब 1411 कोरोना पॉजिटिव है। जिनमें से 1144 ठीक हो चुके है। 255 एक्टिव केस है। सोमवार को भी 700 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। सोमवार को 33 ने कोरोना वायरस को मात भी दी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसमें लापरवाही भी सामने आ रही है।अब जांच का दायरा बढ़ा है तो मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। रविवार देर रात 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सोमवार को भी 24 पॉजिटिव मिले।
इनमें पतराम गेट, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से तीन-तीन, विद्यानगर, जगत कॉलोनी, पटेल नगर, बिचला बाजार, एचडीएफसी बैंकबवानीखेड़ा, बापोड़ा से दो-दो, न्यू भारत नगर, गांव सांगा, बहल, सिवाडा से एक-एक है।
विज्ञापन

ये नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने
- गारमेंट शॉप संचालक मिला पॉजिटिव: पतरामगेट से26 वर्षीय गारमेंट शॉप संचालकपॉजिटिव मिला है। उसकी दिल्ली में शॉप है और वह 27 अगस्त को भिवानी आया। पतराम गेट से ही 36 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है, जो किगुरुग्राम में ग्राफिक डिजाइनर है।
- मां-बेटी मिली पॉजिटिव : पटेल नगर से 47 वर्षीय महिला और उसकी 22 वर्षीय बेटी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
- जज की रीडर मिली पॉजिटिव : कोर्ट से एक जज की 47 वर्षीय महिला रीडर पॉजिटिव मिली है। वह न तो किसी पॉजिटिव के संपर्क में आई है और न ही अन्य कोई ट्रेवल हिस्ट्री है।
- दो बैंक मैनेजर मिले पॉजिटिव : बवानीखेड़ा से एचडीएफसी बेंक के दो मैनेजर 35 वर्षीय व 36 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा घंटाघरस्थित बैंक ऑफ इंडिया से 53 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह ढाणी हरसुख से है और हर रोज भिवानी आता-जाता है।
- बस कंडक्टर मिला पॉजिटिव: गोठड़ा वासी 42 वर्षीय रोडवेज कंडक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह हर रोज भिवानी से लोहारु आता-जाता है।
- चिकित्सक मिला पॉजिटिव : विकास नगर वासी 64 वर्षीय चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह ईसीएचसी रोहतक में कार्यरत है और हर रोज रोहतक से भिवानी आता-जाता है।
- सामान्य अस्पताल की क्लर्क मिली पॉजिटिव: सामान्य अस्पताल की 25 वर्षीय महिला क्लर्क कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसका भाई 28 अगस्त को पॉजिटिव आया था। वह देवसर गांव से हर रोज भिवानी आती-जाती है।
- हाईकोर्ट का वकील मिला पॉजिटिव : देवसर वासी 56 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है, जो कि हाईकोर्ट में वकील है और लॉकडाउन के चलते घर पर रही है। वह 23 अगसत को हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए गया था।
- आधा दर्जन शिक्षक मिले पॉजिटिव : विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के आधा दर्जन से अधिक शिक्षक पॉजिटिव मिले है। रोढा सरकारी स्कूल से 40 वर्षीय जेबीटी टीचर, छपार रांगडार हाई स्कूल से 39 वर्षीय शिक्षक, गवर्नमेंट कॉलेज से 50 वर्षीय एसोसिएट प्रोफेसर पॉजिटिव मिले है। बाकी प्राइवेट स्कूलों से है।
मरीजों का आंकड़ा दिन-ब दिन बढ़ रहा है। लोगों को सावधानी रखने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए जहां तक संभव हो घर में रहे। बाहर जाना पड़े तो सामुदायिक दूरी का ख्याल रखे और मास्क लगाकर रखे। घर लौटने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोए।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें