भिवानी में आयोजित 10 दिवसीय ट्रायल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ मौजूद कोच व अन्य।
भिवानी। गांव निमड़ीवाली स्थित एमडी पॉलिटेक्निक कॉलेज में 10 दिवसीय महिला कबड्डी ट्रायल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो मंगलवार को 7वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर हरियाणा राज्य खो-खो संघ के पूर्व महासचिव सुभाष रूहील, भगत सिंह डीपीई, जसवंत हुड्डा, सुंदर पहलवान, सचिन डिंगल, नरेंद्र राज गागड़वास मुख्य तौर पर पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कबड्डी लीग की चेयरपर्सन डाॅ. सीमा ने की। महिला कबड्डी लीग की चेयरपर्सन डाॅ. सीमा ने कहा कि शिविर में देशभर से 450 खिलाड़ी हिस्सा लेकर दमखम दिखा रही है। ट्रायल के माध्यम से 8 टीमों का चयन किया जाएगा, जो सीनियर वर्ग की 59 मैच खेलेगी और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर एमडी स्कूल-कॉलेज चेयरमैन शेर सिंह आर्य, एमडी स्कूल-कॉलेज डायरेक्टर प्रतिभा सांगवान, चीफ सिलेक्टर जयवीर सिंह ढाका, सुरेंद्र कुमार ढाका, अमित जाखड़, सुरेंद्र सांगवान, मास्टर योगेश कांटीवाल, नरेंद्र फौजी मौजूद रहे।