फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: होली के हुड़दंग में 35 जगह हुए झगड़ों में 45 लोग घायल

Thu, 09 Mar 2023 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मारपीट में घायल सोनू। 
विज्ञापन
भिवानी। होली के त्योहार पर जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जमकर हुड़दंग किया। जिले के विभिन्न थानों के अतंर्गत आने वाली 35 जगहों पर 45 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। इस दौरान नागरिक अस्पताल में घायलों का जमावड़ा लग गया। तो कई घायलों के परिजन अस्पताल के अंदर ही आकर झगड़ा करने लगे। इस बारे में सूचना संबंधित थाना और चौकी की पुलिस को दी गई। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

होली के दिन गांव हालुवास में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में पांच लोगों के घायल हो गए। पुलिस ने घायल के बयान पर दोनों पक्षों के 19 लोगों के खिलाफ मारपीट व संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव सिवाड़ा निवासी सोनू ने बताया कि बुधवार को होली खेलने के बाद रात को करीब आठ बजे वह अपने मकान के बाहर बैठा था। उसी दौरान दो व्यक्ति आए जिन्होंने उसके सिर पर ईंट व लात-घुस्सों से मारपीट करनी शुरू कर दी। उक्त व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सोनू ने बताया कि वह उक्त व्यक्तियों को नहीं जानता था और न ही उसकी किसी के साथ रंजिश है। इसी प्रकार जिले के विभिन्न जगहों पर मारपीट के मामले में सामने आए है।
विज्ञापन

इन जगहों पर हुए झगड़े और ये व्यक्ति हुए घायल
-बस स्टैंड के समीप हुए झगड़े में कोंट रोड निवासी योगेश (20) घायल हो गया।
-चुहड़ सिंह की बाजारी क्षेत्र में हुए झगड़े में संजय (52) घायल हो गया।
-कोंट रोड के समीप हुए झगड़े में कोंट निवासी महिला अंजु (23) घायल हो गई।
-सब्जी मंडी में हुए झगड़े में रिवाडी खेड़ा निवासी सतबीर (49) घायल हो गया।
- देवराला में हुए झगड़े में देवराला निवासी विजय (50) घायल हो गया।
-कितलाना में हुए झगड़े में असलम (26) घायल हो गया।
-राजीव कॉलोनी में हुए झगड़े में सुरेश कुमार (32) घायल हो गया।
-गांव हालुवास में हुए झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में हालुवास निवासी सतीश, गोविंदा, दिलबाग, राजेश, गुरदयाल शामिल हैं।
-बीटीएम चौक के समीप हुए झगड़े में बीटीएम लाइन निवासी विजय व शिव कुमार घायल हो गए।
-कोहाड़ में हुए झगड़े में कोहाड़ निवासी धर्मवीर घायल हो गया।
-सेक्टर-13 में हुए झगड़े में नया बाजार निवासी हिमांशु व सेक्टर-13 निवासी नवनीत घायल हो गया।
-गुजरानी में हुए झगड़े में गुजरानी निवासी महिला बिमला घायल हो गई।
- ढाणा रोड पर हुए झगड़े में निनान निवासी रामनारायण घायल हो गया।
- मिनी बाइपास पर हुए झगड़े में हनुमान ढाणी निवासी अजीत घायल हो गया।
-पुराना बस स्टैंड पर हुए झगड़े में वहां का स्थानीय निवासी मुकेश घायल हो गया।
-गऊशाला मार्केट में हुए झगड़े में लोहाड़ बाजार निवासी सुमित घायल हो गया।
-तैयान पाना में हुए झगड़े में तैयान पाना निवासी अमित, रविंद्र, विरेंद्र, पुष्पा और भवानी घायल हो गए।
-खाड़ी मोहल्ला में हुए झगड़े में स्थानीय निवासी राजकुमार घायल हो गया।
- बीटीएम चौक पर हुए झगड़े में स्थानीय निवासी जोगेंद्र घायल हो गया।
-जाटू लोहारी में हुए झगड़े में स्थानीय निवासी हरिओम घायल हो गया।
-बावड़ी गेट पर हुए झगड़े में स्थनीय निवासी विक्रम घायल हो गया।
-हनुमान गेट क्षेत्र में हुए झगड़े में स्थानीय निवासी महिला मंजू व विकास घायल हो गए।
-विद्यानगर में हुए झगड़े में स्थानीय निवासी महिला प्रियंका व मिताथल निवासी कविता घायल हो गई।
-ढाणा रोड पर हुए झगड़े में हरीपुर निवासी वरुण घायल हो गया।
-शांति नगर में हुए झगड़े में भरत नगर निवासी सचिन घायल हुआ।
-आंबेडकर चौक पर हुए झगड़े में दादरी गेट निवासी मंदीप घायल हो गया।
-भारत नगर में हुए झगड़े में स्थानीय निवासी संदीप घायल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें