फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट : 12 और तोड़ गए दम, सामने आए 447 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर का चरम भले ही उतार पर हो मगर मरने वालों का ग्राफ अभी भी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में 12 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। इनमें चार युवक ऐसे थे, जिनकी आयु 40 वर्ष से भी कम है। मृतकों में चार महिलाएं है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ज्यादा मौत के कारण जुटाने में जुटे है। प्राथमिक जांच में ये ही सामने आ रहा है कि समय रहते इलाज के लिए नहीं पहुंचने के कारण मरीज गंभीर हो रहे है और दम तोड़ रहे है।
विज्ञापन

जिले में अब 400 कोरोना संक्रमित जान गवा चुके है। शनिवार को 666 नए संक्रमित सामने आए। अब तक 17789 संक्रमित हो चुके है। इनमें से 14529 ठीक हो चुके है। शनिवार को भी 447 ठीक हुए। पिछले 15 दिनों में 187 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवा चुके है। इनमें ज्यादातर युवा और महिलाएं है। पिछले 15 दिनों 7774 संक्रमित सामने आ चुके है। अब जिले में 2860 एक्टिव केस है। शनिवार को भी 1800 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। वहीं 1588 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। मौत के बढ़ते आंकड़े हमारे लिए भी चिंता का विषय है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें और लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट करवा अपना इलाज करवाए। इलाज में देरी ज्यादा महंगी साबित हो रही है। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। -डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें