फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकेबंदी कर हर संदिग्ध गतिविधि पर रखें नजर : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सोमवार को जिला पुलिस कप्तान गंगाराम पूनिया ने जिले भर के पुलिस अधिकारियों, थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों के साथ क्राइम बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहकर अपना कार्य करे और अपराधों की रोकथाम के लिए अपने इलाके की गश्त बढ़ाएं। एसपी ने महिला अपराधों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम के लिए स्कूल, कॉलेजों के आसपास महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा गश्त की जाए और महिला एवं बाल अपराध को रोकने के लिए दुर्गा ऑपरेशन के तहत महिलाओं में जागृति भी लाई जाए।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस अधिकारियों को यह भी कहा कि कोई भी फरियादी अगर अपनी शिकायत लेकर थाना व चौकी में आता है तो उससे विनम्रता पूर्वक बात और अच्छा व्यवहार किया जाए। उसकी समस्या सुनने और लेने के बाद उसे रसीद काटकर भी दी जाए। विभिन्न मामलों में पुलिस थानों व चौकियों में खड़े वाहनों के मालिकों को नोटिस भेज ऐसे मामले निपटाएं जाएं। एसपी ने सभी थाना प्रबंधकों को अपने इलाकों में चोरी और अन्य वारदातों की रोकथाम के लिए शाम और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सभी थाना प्रबंधकों को पीओ, बेल जम्पर, अति वांछित अपराधी, पैरोल जंपर की भी धरपकड़ तेज करने की हिदायतें दी गई। पुलिस विभाग में सीएम विंडो और हर समय पोर्टल के माध्यम से मिली लंबित शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज सहित विभिन्न पुलिस थानों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें