फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएस ने चारा मंडी में सरसों के कट्टों की तुलाई कराई तो कट्टों मिला 100 से 150 ग्राम कम वजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एससीएस ने वीरवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चारा मंडी का औचक निरीक्षण कर सरसों की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान चारामंडी में किसानों से खरीद की गई सरसों के कट्टों में भराई के बाद तुलाई कराई तो उनमें 100 से 150 ग्राम वजन कम मिला। जिस पर वहां मौजूद आढ़तियों ने कहा कि नमी और बारदाने के कारण यह घटती होती है। एसीएस ने मंडी में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं चारा मंडी में दूसरे दिन भी किसानों के गेट पास बने, तुलाई हुई पर सरसों की खरीद नहीं हुई। किसानों ने एसीएस के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मुख्यालय से हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा को भिवानी का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी कारण बुधवार को भिवानी में सरसों खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे। वह सबसे पहले चारा मंडी पहुंचे और यहां हालातों का जायजा लेने के बाद हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठकर किसानों की समस्याएं सुनीं।
दूसरे पोर्टल पर भी हो किसानों का पंजीकरण
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में किसानों ने एसीएस के सामने अपनी फसल बिक्री के लिए पंजीकरण कराने में केवल एक पोर्टल पर काम करने की बात कही। किसानों ने कहा कि एक पोर्टल के माध्यम से सभी किसानों के पंजीकरण नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए दूसरा पोर्टल पर भी किसानों के पंजीकरण शुरू किए जाएं। इसके अलावा जिन किसानों के किसानों के दिन जा चुके हैं और उनकी सरसों खरीद नहीं हुई, उन्हें फिर से मौका मिले और 25 क्विंटल से अधिक किसानों की सरसों की खरीद पर भी विचार किया जाए। जिसपर पर एसीएस के निर्देश के बाद जिला उपायुक्त ने किसानों की समस्या का समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अधिकारी के दौरे से पहले ही बदल गई चारा मंडी की तस्वीर
आम दिनों में चारा मंडी में जहां किसानों के लिए चिलचिलाती गर्मी में बैठने तक का इंतजाम नहीं था, वहीं एसीएस के दौरे को लेकर चारा मंडी के किसान रेस्ट हाउस में खुले में टेंट लगाकर इस पर कालीन और गद्दों का बंदोबस्त भी किया गया और पंखे भी लगाए दिए। वहीं पीने के पानी के लिए दर्जनों कैंपर भी रखवा दिए गए, ताकि यहां आने वाले किसान आराम कर सकें। वहीं गेट पास काटने के लिए जहां एक कंप्यूटर रखा हुआ था वहां पर दो अन्य कंप्यूटरों की व्यवस्था भी की गई। तीन कंप्यूटरों के बावजूद गेट पास लेने के लिए किसान खिड़की पर जमे रहे। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव अरोड़ा के भिवानी दौरे के दौरान उनके साथ जिला उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, एसडीएम भिवानी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कालरा, मंडी के डीएम श्यामसुंदर, मार्केट कमेटी की कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव ज्योति धनखड़, हैफेड के अधिकारी मौजूद रहे।

चार बार मिलेगा सरसों खरीद में किसानों को मौका
ग्राम धीराणा सरपंच उदय सिंह ने बताया कि आसपास के गांवों के किसानों की तरफ से एसीएस के सामने काफी किसानों की मांगें रखी, जिसमें टोकन विंडों की संख्या बढ़ाए जाने और पंजीकरण के लिए भी दूसरी साइटें खोले जाने की मांगें प्रमुख हैं। इन सभी मांगों पर जिला उपायुक्त ने एसीएस के सामने ही उनकी मांगों का जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। इसके साथ यह भी आश्वासन दिया है कि किसानों को सरसों बिक्री के लिए चार बार मौका दिया जाएगा। जिन किसानों की खरीद का समय बीत चुका हैं, उन किसानों को फिर से फसल बिक्री का शेड्यूल जारी होगा। जिन किसानों के मेनुअल फार्म जमा हुए हैं, उनकी फसलें भी जल्द खरीद की जाने की गुजारिश की गई है।

भिवानी में सरसों खरीद सामान्य तरीके से चल रही है, जिसमें किसानों को आड़े आने वाली परेशानियों को प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा की गई, जिनके समाधान के लिए प्रशासन से व्यवस्था कर दी हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत तौर पर भी किसानों से उन्होंने बात की हैं, जिन्होंने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी हैं, जिनके समाधान के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-राजीव अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें