भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता के ट्रांसफर आर्डर रद्द कर दिए है। ऐसे में डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ही सिविल सर्जन बने रहेंगे। वहीं उन्होंने डा. रघुवीर शांडिल्य को वरिष्ठता के आधार पर सामान्य अस्पताल का कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी बनाया है।
बता दें कि कुछ रोज पहले सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता का चंडीगढ़ मुख्यालय में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया था। यह कार्रवाई एक शिकायत पर की गई थी। अब जांच आरोप गलत पाए जाने पर ट्रांसफर के आदेश रद्द कर दिए गए है। उनके ट्रांसफर आर्डर आने के बाद कुछ दिन उनकी पत्नी डिप्टी डायरेक्टर डा. संध्या गुप्ता कार्यकारी सिविल सर्जन थी। शुक्रवार को वरिष्ठता के आधार डा. रघुवीर शांडिल्य ने पद संभाला था। लेकिन कुछ समय बाद ही ये आदेश आ गया । दोबारा से कार्यभार संभालते हुए डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने कहा कि वे लोगों की सेवा के लिए इस पद पर है और प्रयास रहेगा कि मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाए। उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सक डा. रघुवीर शांडिल्य को सामान्य अस्पताल का कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया। अभी तक सर्जन डा. कृष्ण कुमार यह जिम्मेवारी संभाल रहे थे।
×------------
भाजपा की नींव ही फर्जीवाड़े पर टिकी है : विवेक
भिवानी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के एबीवीपी अध्यक्ष की फर्जी डिग्री पाए जाने से साफ है कि भाजपा का नींव ही फर्जीवाड़े पर टिकी है। यह बात एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विवेक बुल्ला ने कही। उन्होंने कहा कि फर्जी डिग्री के सहारे दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले एबीवीपी के अंकित बसोया ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है। उन्होंने दोबारा से डूसू चुनाव कराने की मांग की है।