फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर नियंत्रण जरूरी: पूनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक पुलिस लाइन के सभागार में हुई जिसमें कर्मचारियों के कल्याण के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों से उनकी समस्याओं व मांगों के बारे में भी पूछताछ की जिस पर अधिकारियों ने खुलकर अपनी बात रखी। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा कि बेहतर माहौल में बेहतर कार्य होता है। इसलिए सभी को अपनी समस्याएं व मांगें पूरी तरह से सामने रखनी चाहिए। इसके अलावा कल्याण कोष बनाया जाए ताकि जरूरत के समय पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे की मदद कर सकें।
विज्ञापन

अपराध पर नियंत्रण जरूरी: पूनिया
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने अपराध को नियंत्रण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य लोगों को भयमुक्त, शीघ्र न्याय उपलब्ध करवाना है। साथ ही महिला व बाल अपराध से जुड़े मामलों पर पुलिस शीघ्रता से कार्य करें। मालखाना में रखे माल मुकदमों का निपटारा भी शीघ्र करें। इसके अलावा पुलिस थाना व पुलिस चौकियों में साफ सफाई रखें। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नगदी व कीमती सामान जैसे सोना-चांदी के जेवरात बारे एक फैसले के बारे पुलिस अधिकारियों को बताया और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का दृढ़ता से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने नकद राशि देकर सम्मानित किया। बैठक में डीएसपी मुख्यालय जगत सिंह, सिवानी डीएसपी संजय कुमार, डीएसपी तोशाम कुलदीप सिंह, सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें