नियम 134-ए : ओपन काउंसिलिंग में 225 बच्चों को मिला स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
नियम 134-ए के तहत स्कूलों में दाखिला चाहने वाले 225 बच्चों को तीसरी काउंसलिंग में मौका मिला। ओपन काउंसिलिंग के बाद 225 बच्चों को स्कूल अलॉट किए। सबसे अधिक बच्चों का दाखिला दूसरी कक्षा के 52 व तीसरी कक्षा के 55 बच्चों का हुआ।
सोमवार को शिक्षा विभाग की और से नियम 134-ए के तहत सेठ किरोड़ीमल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में ओपन काउंसिलिंग की गई। सुबह नौ बजे से ही अभिभावकों की भीड़ स्कूल में लगनी शुरू हो गई। स्कूल में पहले से ही अलग-अलग कक्षा के बच्चे को स्कूल की जानकारी देने के लिए डेस्क लगाए गए। वही दूसरी व तीसरी कक्षा में बच्चों का दाखिला दिलवाने के लिए अभिभावकों की खासी भीड़ लगी रही। दो बजे तक चली ओपन काउसलिंग में 225 बच्चों ने अपना नाम दर्ज करवाया। दिनभर स्कूल में अभिभावकों का आना-जाना लगा रहा। वहीं स्कूल बदलवाने के लिए 20 बच्चों ने अपना आवेदन दिया।
--
कई अभिभावक आज भी लौटे मायूस
कई अभिभावकों को आज भी मायूस स्कूल से वापस लौटना पड़ा। अभिभावक अपने बच्चे के लिए अच्छे स्कूल लेने के लिए अध्यापकों से स्कूल की जानकारी लेते रहे लेकिन उन स्कूलों की सीटें पहले से ही भरी होने के कारण अभिभावकों को वापस लौटना पड़ा
--
इन कक्षाओं में इतने बच्चों को मिला स्कूल
कक्षा संख्या
दूसरी 52
तीसरी 55
चौथी 10
पांचवीं 15
छटी 30
सातवीं 14
आठवीं 15
नौवीं 22
10वीं 11
12वीं 01
--
20 बच्चों ने बदलवाए स्कूल
नियम के अनुसार बच्चों को स्कूल अलॉट करने के साथ-साथ बच्चों के स्कूलों का भी बदलाव किया गया। अभिभावकों ने स्कूल के दूर होने व अन्य किसी परेशानी के चलते अभिभावकों के कहने पर 20 बच्चों के स्कूल बदले गए।
--
17 को स्कूल में पहुंचकर ले सकते हैं दाखिला
ओपन काउंसिलिंग होने के बाद जिन बच्चों को स्कूल अलॉट किए गए हैं वह बच्चे 17 मई को दिए स्कूल में पहुंच कागजात लेकर दाखिला ले सकते हैं।
--
वर्जन ....
ओपन काउंसिलिंग में 225 बच्चों को स्कूल अलॉट किए गए हैं। सभी बच्चों 17 मई को दिए गए स्कूल में पहुंच अपना दाखिला करवा सकते हैं। बच्चों को अपने साथ जरूरी कागजात लेकर स्कूल में पहुंचना होगा।
-अशोक गाबा, नोडल शिक्षा अधिकारी, भिवानी
--
फोटो: 12 व 13
--